श्री मद गुरुभ्यो नमः

श्री मद गुरुभ्यो नमः

Thursday, August 26, 2010

आप सभी सुधी जनों के विचार मिलते रहें तो यह मेरे लिए आगे के लिए सम्बल और प्रेरणा होगी |

प्रकाश की गति का ज्ञान भी निश्चित हुआ है भारत में .

..सूर्य की किरणों को पृथिवी पर पहुँचने में जितना समय लगता है वह प्रकाश की गति कहलाता है | आधुनिक वैज्ञानिक बहुत प्रयासों के बाद यह निश्चित कर पाए| लेकिन यह तथ्य भी हमारे संस्कृत भाषा के ऋग्वेद में पहले ही निश्चित कर दिया था | ऋग्वेद के १-५०-४ में स्पष्ट रूप से इसका वर्णन है -यदि हम इस मन्त्र का सायन भाष्य देखें तो यह तथ्य सामने आता है-"तथा च स्मर्यते -योजनानाम सह्श्रे द्वे द्वे शते च योजने | एकेन निमिष-अर्धेन क्रममान नमोस्तुते |(सायण भाष्य ऋग्वेद )
अर्थात- सूर्य किरणे ( प्रकाश)२२०२ योजन आधे निमेष में यात्रा करते हैं |सर मो.शिर विलियम्स १ योजन को ९ मील मानते हैं | भारत सरकार के अनुसार ९.०६२५ यह मील है | इस के अनुसार प्रकाश की गति -१८६४१३.२२ मील प्रति सेकेण्ड निश्चित होगी| जबकि मान्य गति - १८६३००मील है | इस प्रकार सायण के द्वारा बताई गई गति लगभग वही है|  
सायण का काल 15  वीं  शताब्दी है और यह मान्य सिद्धांत २० वीं सदी का है |